Wednesday, 6 December 2017

कविता- बंदर एवं छाता

बंदर एवं छाता

एक बार जंगल में बच्चों,
हुआ बड़ा जगराता!
सुंदर सा दरबार लगा था,
सबके मन को भाता!

हाथी एक नगाड़ा ठोके,
तिरछी तान सुनाता!
ढेचूँ-ढेचूँ गधा रेंगता,
ऊंचे सुर में गाता!

बंदर बारिश से डरता था,
लेकर आया छाता!
भीड़ बहुत आ गई देखने,
हिरण बनी थी माता!

तभी तेज चल उठी हवाएं,
लगा सरकने छाता!
बंदर ने तो पकड़ लिया पर,
उसको कौन बचाता?

बड़ी तेज आंधी के कारण,
खत्म हुआ जगराता!
सारी चीजें यथा मिल गई,
खो गए बंदर छाता!

- शिव मोहन यादव,
ग्राम नेरा कृपालपुर,
पोस्ट गौरीकरन,
जिला कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश,
भारत.