🌺💚❤ मुर्गा ❤💚🌺
[ बालकविता ]
लाल कलंगी कुकड़ू - कू।
पर सतरंगी कुकड़ू - कू।
गर्दन उठा फुला पाँखें,
बल बजरंगी कुकड़ू - कू।
चिकने, चमकीले, चौड़े,
पंख पतंगी कुकड़ू - कू।
सुन्दर-लम्बी, झुकी-उठी,
पूँछ दुरंगी कुकड़ू - कू।
पैनी चोंच लड़ाई को,
टाँगें नंगी कुकड़ू - कू।
छटा अनोखी मुर्गे की,
रंग - बिरंगी कुकड़ू - कू।
भोर हुआ है, जागो तो,
बाँगें जंगी कुकड़ू - कू।
●●>><<●●
सम्पर्क -● डॉ शेषपालसिंह 'शेष' बालाजीनगर कालोनी,
टुण्डला रोड, आगरा-282006
मोबाइल नं0 -- 9411839862
🌺💚❤🌿🌻🌻🌿❤💚🌺
No comments:
Post a Comment