Tuesday, 8 January 2019

राक्षस का बगीचा

राक्षस का बगीचा

लेखक : ऑस्कर वाइल्ड
(प्रसिद्ध कवि, नाटककार और कहानीकार)
( यहां उनकी कहानी  'द सेल्फिश जाइंट" की कथा दे रहे हैं)

रोज की तरह बच्चे उस खूबसूरत बगीचे के पास पहुंचे और एक-एक करके उसमें घुसते चले गए।। वह बगीचा था ही इतना खूबसूरत। वहां क्या नहीं था! हरी मखमली घास। रंग-बिरंगे सैकड़ों तरह के फूल। जो रंग चाहो, वहां मिल सकता था। भरे-पूरे पेड़। डालियां इतनी नीची कि उस पर झूले डालो और खूब झूलो। उन पेड़ों पर चढऩा भी आसान था। साथ ही थे तरह-तरह के फलों के पेड़, जिन पर मौसम आने पर खूब सारे फल लगते। पेड़ों पर इतने फूल होते कि बगीचा फूलों की महक से खिल उठता। बच्चे भी चहकते हुए जब उस बाग में भागते-फिरते, तो पेड़ों और फूलों के चेहरे भी खिल उठते। हर मौसम समय से आता और बगीचे पर अपना सारा प्यार उड़ेल देता।
वह बगीचा जिस महल जैसे घर में था, उसका मालिक एक राक्षस था। भीमकाय शरीर वाला, डरावना सा चेहरा और सबसे बड़ी बात कड़कती आवाज। वह कई सालों से अपने महल में नहीं रह रहा था। जब वह वर्षों बाद लौटकर अपने महलनुमा घर में आया, तो अपने शानदार बगीचे को देखकर खुश हो गया। पर जैसे ही उसकी नजर वहां  बच्चों पर पड़ी, वह गुर्रा उठा—''कौन हो तुम लोग? बगीचे में आने की हिम्मत कैसे की?"
बच्चों की नजर उस राक्षस पर पड़ी, तो जैसे भूचाल आ गया। कोई डरकर इधर गिरा, तो कोई चिल्लाता हुआ बाहर की ओर भागा। कई तो जैसे जम ही गए।
राक्षस ने बच्चों की तरफ देखकर उन्हें धमकाया—''आज छोड़ देता हूं। अब कभी तुम लोगों को बगीचे के आसपास भी देखा तो, बात बाद में करूंगा, पहले होगी तुम सबकी पिटाई।"
बच्चों को मौका मिला, तो वहां से भाग छूटे। किसकी हिम्मत थी कि दोबारा उस बगीचे की ओर मुड़कर देख भी ले।
उस दिन के बाद कोई बच्चा बगीचे के आसपास भी नहीं फटका। राक्षस अपने अकेलेपन से  खुश था। वह अपने खूबसूरत बगीचे में टहलता। फूलों को सहलाता, पेड़ों के नीचे बैठता और इतराता—'मैं कितने खूबसूरत बगीचे का मालिक हूं।'
उसकी खुशी ज्यादा दिनों तक उसके साथ नहीं रही। पेड़-पौधों के साथ-साथ वहां के मौसम को भी बच्चों की कमी खलने लगी। बच्चों के न आने से मौसम ने भी वहां आना छोड़ दिया। मौसम न आया, तो भला पेड़-पौधे, फल-फूल कैसे देते? वे भी बच्चों की याद में मुरझाने लगे। मुरझाते पेड़-पौधों के पास भला चिडिय़ों का क्या काम? उन्होंने भी उस बगीचे से अपना घर-बार हटा लिया। हरा-भरा बगीचा उजाड़ हो गया।
अपने बगीचे को बरबाद होते देखकर राक्षस की समझ में नहीं आ रहा था कि उसके बगीचे को किसकी नजर लग गई? न तो वसंत में फूल खिलते, न चिडिय़ों का गाना सुनने को मिलता। शीत ऋतु में बर्फ गिरी तो उसने सारे बगीचे को अपनी चपेट में ले लिया। लगा, जैसे रंग-बिरंगे बगीचे के सारे रंग कोई चुराकर ले गया हो।
पूरा साल बीत गया। अब बगीचे से सभी मौसम ने किनारा कर लिया।  उस बगीचे में सर्दियों का राज ही रहता। सब कुछ बर्फ से ढका रहता। अपने बगीचे की ऐसी हालत देखकर वह पत्थरदिल राक्षस भी जोर-जोर से रो पड़ा।
एक सुबह राक्षस जब सोकर उठा, तो उसके कानों में संगीत के स्वर सुनाई दिए। उसने ध्यान से सुना, तो उसका मुंह खुला का खुला रह गया। यह तो चिडिय़ा के गाने की आवाज थी। उसने परदे के कोने से बाहर झांका।
पता नहीं उसके बगीचे की दीवार में कैसे एक छेद हो गया था। उस छेद से होकर ढेर सारे बच्चे बगीचे में आ गए थे। वे पेड़ों की डालों पर बैठे थे। सारे पेड़ फल-फूल से लद गए थे। सारी बर्फ पता नहीं कहां उडऩछू हो गई थी और मखमली घास पर बच्चे बैठकर खेल रहे थे।
तभी राक्षस की नजर बगीचे के एक कोने पर पड़ी। वहां कुछ नहीं बदला था। अभी भी पेड़ों पर बर्फ जमी थी। वहां उसकी नजर एक छोटे से बच्चे पर टिक गई। वह एक पेड़ पर चढऩे की कोशिश कर रहा था, पर चढ़ नहीं पा रहा था।
पता नहीं क्यों, राक्षस ने दरवाजा खोला और उसके कदम उस बच्चे की तरफ बढ़ गए। उसे बाहर आते देख बाकी बच्चे भाग खड़े हुए और छिपकर राक्षस की ओर देखने लगे। बच्चे क्या भागे, उस बाग से सारी रौनक फिर गायब हो गई और पूरा बगीचा पहले जैसा सफेद हो गया।
राक्षस उस बच्चे के पास पहुंचा और उसे अपनी बांहों में उठा लिया। बच्चा कुछ समझ पाता तब तक राक्षस ने उसे प्यार से एक पेड़ की डाल पर बैठा दिया। खुद को पेड़ पर पाकर बच्चा किलक उठा। उसने अपनी बाहें फैलाईं और हंसते हुए राक्षस को चुम्मा दे दिया।
बच्चे द्वारा राक्षस को प्यार करते ही चमत्कार हो गया। पूरा बगीचा फिर से फल-फूल से भर गया। सारे पेड़ खुशी से झूमने लगे और चिडिय़ां फुदक फुदककर गाने लगीं। राक्षस के बदले रूप को देखकर बच्चे फिर से बगीचे में आकर खेलने लगे। राक्षस ने प्यार से कहा—''बच्चो, आज से यह बगीचा तुम्हारा है।"
राक्षस ने तुरंत बगीचे की दीवार तोड़ दी। अब बगीचा सबके लिए खुला था।
शाम को खेल खत्म होने पर बच्चे राक्षस से विदा लेने आए, तो उसकी नजर उस छोटे से बच्चे को ढूंढऩे लगी, पर वह कहीं नजर नहीं आया। उसने पूछा—''वह छोटा सा बच्चा कहां है?"
''हमें नहीं पता, हम तो उसे जानते तक नहीं।"—बच्चों ने एक साथ जवाब दिया, तो राक्षस का चेहरा बुझ सा गया।
थोड़ी देर बाद राक्षस ने बच्चों से प्रार्थना सी की—''अगर कहीं तुम लोगों को वह बच्चा दिखे, तो उससे कहना, वह यहां खेलने आ जाया करे।"
अब तो रोज जैसे ही स्कूल की छुट्टी होती, बच्चे बगीचे में आ धमकते। राक्षस भी उनके साथ खूब भागा-दौड़ी करता। पर उसकी नजरें उस छोटे से बच्चे को ढूंढ़ती रहतीं, पर वह कहीं न दिखता।
कई साल बीत गए। अब राक्षस बूढ़ा हो चला था। उससे खेला नहीं जाता था। बच्चे बड़े हो गए थे और अब उनके बच्चे वहां खेलने आते थे। राक्षस उनके दादा जी की तरह एक आरामकुर्सी पर बैठकर उन्हें खेलते देखता रहता  पर वह आज भी उस छोटे बच्चे को भूल न पाया था।
एक सुबह राक्षस सोकर उठा। हर रोज की तरह उसने उठते ही खिड़की से बाहर बगीचेे को निहारा।  उसे एक झटका सा लगा, फिर उसके चेहरे पर खुशियां छा गईं। बगीचे के कोने में हरसिंगार का पेड़ सफेद फूलों से पटा पड़ा था। फूल उससे झर रहे थे। और उस पेड़ के नीचे वही छोटा बच्चा खड़ा था, जिसे वह वर्षों बाद भी भूल न पाया था।
राक्षस में न जाने कहां से ताकत आ गई। वह बच्चे की तरह दौड़ता हुआ सीढिय़ों से उतरा और बगीचे की ओर भागा। जब वह बच्चे के पास पहुंचा, तो ठिठक गया। उस बच्चे की हथेलियों और पैरों पर नाखून गड़ाने के निशान थे। यह देख राक्षस आग-बबूला हो गया। वह चीख पड़ा—''किसने तुम्हें चोट पहुंचाई।  मैं उसे मार डालूंगा।"
बच्चा धीरे से उसके पास आया। उसे शांत करते हुए मुसकराकर बोला—''किसी ने मुझे चोट नहीं पहुंचाई। जो मुझे प्यार करते हैं, उन्हें चोट लगती है, तो मेरे शरीर पर भी निशान पड़ जाते हैं।"
''तुम कौन हो? कहां चले गए थे। अब क्यों लौटे हो?"—राक्षस की उलझन बढऩे लगी थी।
बच्चा  हंसते हुए बोला—''एक बार तुमने मुझे अपने बगीचे में खेलने दिया था। अब क्या तुम मेरे बगीचे में चलोगे?"
''तुम्हारा बगीचा! वह कौन सा है?"—राक्षस आश्चर्य से बोला।
बालक ने प्यार से राक्षस का हाथ थाम लिया और बोला—''मैं स्वर्ग से आया हूं। तुम अच्छे हो, इसलिए अब तुम मेरे साथ रहोगे।"
यह सुनकर राक्षस की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे।
अगले दिन जब बच्चे बगीचे में पहुंचे, तो राक्षस पेड़ के नीचे मरा पड़ा था। उसके शरीर को हरसिंगार के फूलों ने ढक लिया था। वह  एक नई यात्रा पर चल पड़ा था, अपने नन्हे साथी के साथ।
                                                                                                                  (प्रस्तुति : अनिल जायसवाल)

Sunday, 26 August 2018

शिव मोहन यादव की बाल उपयोगी पुस्तक 'लल्ला और बिट्टी'

प्रस्तुत पुस्तक 'लल्ला और बिट्टी' का आवरण प्रख्यात चित्रकार श्री जावेद आलम साहब ने बनाया है. इसकी भूमिका अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार डा. दिविक रमेश सर ने लिखी है.  ये पुस्तक बच्चों में अच्छी सोच और सही आचरण के बीज बोएगी. पुस्तक 14 साल तक के बच्चों के लिए बेहद उपयोगी है! कुछ ही दिनों में किताब अमेजन पर उपलब्ध हो जायेगी!

पुस्तक : लल्ला और बिट्टी
विधा : बाल साहित्य (कहानियाँ)
लेखक : शिव मोहन यादव
प्रकाशक : लोकोदय प्रकाशन, लखनऊ
पेज : 72
मूल्य : 90 रुपये

Sunday, 12 August 2018

कुछ साहित्यिक पत्रिकाओं के पते

हंस, संजय सहाय (संपादक), editorhans@gmail.com
2. पाखी, प्रेम भारद्वाज (संपादक), premeditor@gmail.com, pakhimagazine@gmail.com
3. बया, गौरीनाथ (संपादक), rachna4baya@gmail.com
4. पहल, ज्ञानरंजन (संपादक), edpahaljbp@yahoo.co.in, editorpahal@gmail.com
5. अंतिम जन- दीपक श्री ज्ञान (संपादक)- antimjangsds@gmail.com, 2010gsds@gmail.com
6. समयांतर- पंकज बिष्ट (संपादक)- samayantar.monthly@gmail.com, samayantar@yahoo.com
7. लमही- विजय राय (संपादक)- vijairai.lamahi@gmail.com
8. पक्षधर- विनोद तिवारी (संपादक)- pakshdharwarta@gmail.com
9. अनहद- संतोष कुमार चतुर्वेदी (संपादक)- anahadpatrika@gmail.com
10. नया ज्ञानोदय- लीलाधर मंडलोई (संपादक)- nayagyanoday@gmail.com, bjnanpith@gmail.com
11. स्त्रीकाल, संजीव चन्दन (संपादक), themarginalized@gmail.com,
12. बहुवचन- अशोक मिश्रा (संपादक)- bahuvachan.wardha@gmail.com
13. अलाव- रामकुमार कृषक (संपादक)- alavpatrika@gmail.com
14. बनासजन- पल्लव (संपादक)- banaasjan@gmail.com
15. व्यंग्य यात्रा, प्रेम जनमेजय (संपादक), vyangya@yahoo.com, premjanmejai@gmail.com
16. अट्टहास (हास्य व्यंग्य मासिक), अनूप श्रीवास्तव (संपादक), anupsrivastavalko@gmail.com
17. उद्भावना- अजेय कुमार (संपादक)- udbhavana.ajay@yahoo.com
18. समकालीन रंगमंच- राजेश चन्द्र (सम्पादक)- samkaleenrangmanch@gmail.com
19. वीणा-राकेश शर्मा,veenapatrika@gmail.com
20. मुक्तांचल-डॉ मीरा सिन्हा,muktanchalquaterly2014@gmail.com,
21. शब्द सरोकार-डॉ हुकुमचन्द राजपाल,sanjyotima@gmail.com,
22. लहक-निर्भय देवयांश,lahakmonthly@gmail.com
23. पुस्तक संस्कृति। संपादक पंकज चतुर्वेदी।editorpustaksanskriti@gmail.com
24. प्रणाम पर्यटन हिंदी त्रैमासिक संपादक प्रदीप श्रीवास्तव लखनऊ उत्तर प्रदेश
 PRANAMPARYATAN@YAHOO.COM
26. समालोचन वेब पत्रिका, अरुण देव (सम्पादक),www.samalochan.com, devarun72@gmail.com
27. वांग्मय पत्रिका, डॉ. एम. फ़िरोज़. एहमद, (सम्पादक), vangmaya@gmail.com
28. साहित्य समीर दस्तक (मासिक), कीर्ति श्रीवास्तव (संपादक), राजकुमार जैन राजन (प्रधान सम्पादक), licranjan2003@gmail.com
29. कथा समवेत (ष्टमासिक), डॉ. शोभनाथ शुक्ल (सम्पादक), kathasamavet.sln@gmail.com
30. अनुगुंजन (त्रैमासिक), डॉ. लवलेश दत्त (सम्पादक), sampadakanugunjan@gmail.com
31. सीमांत, डॉ. रतन कुमार (प्रधान संपादक), seemantmizoram@gmail.com
32. शोध-ऋतु, सुनील जाधव (संपादक), shodhrityu78@yahoo.com
33. विभोम स्वर, पंकज सुबीर (संपादक), vibhomswar@gmail.com, shivna.prakashan@gmail.com
34. सप्तपर्णी, अर्चना सिंह (संपादक), saptparni2014@gmail.com
35. परिकथा, parikatha.hindi@gmail.com
36. लोकचेतना वार्ता, रवि रंजन (संपादक), lokchetnawarta@gmail.com
37. युगवाणी, संजय कोथियल (संपादक), Yugwani@gmail.com
38. गगनांचल,डॉक्टर हरीश नवल (सम्पादक), sampadak.gagnanchal@gmail.com
39. अक्षर वार्ता, प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा (प्रधान संपादक), डॉ मोहन बैरागी (संपादक) aksharwartajournal@gmail.com
40. कविकुंभ, रंजीता सिंह (संपादक), kavikumbh@gmail.com
41. मनमीत, अरविंद कुमार सिंह(संपादक), manmeetazm@gmail.com
42. पू्र्वोत्तर साहित्य विमर्श (त्रैमासिक), डॉ. हरेराम पाठक (संपादक), hrpathak9@gmail.com
43. लोक विमर्श, उमाशंकर सिंह परमार (संपादक), umashankarsinghparmar@gmail.com
44. लोकोदय, बृजेश नीरज (संपादक), lokodaymagazine@gmail.com
45. माटी, नरेन्द्र पुण्डरीक (संपादक), Pundriknarendr549k@gmail.com
46. मंतव्य, हरे प्रकाश उपाध्याय (संपादक), mantavyapatrika@gmail.com
47. सबके दावेदार, पंकज गौतम (संपादक), pankajgautam806@gmail.com
48. जनभाषा, श्री ब्रजेश तिवारी (संपादक), mumbaiprantiya1935@gmail.com, drpramod519@gmail.com
49. सृजनसरिता (हिंदी त्रैमासिक), विजय कुमार पुरी (संपादक), srijansarita17@gmail.com
50. नवरंग (वार्षिकी), रामजी प्रसाद ‘भैरव’ (संपादक), navrangpatrika@gmail.com
51. किस्सा कोताह (त्रैमासिक हिंदी), ए. असफल (संपादक), a.asphal@gmail.com, Kotahkissa@gmail.com
52. सृजन सरोकार (हिंदी त्रैमासिक पत्रिका), गोपाल रंजन (संपादक), srijansarokar@gmail.com, granjan234@gmail.com
53. उर्वशी, डा राजेश श्रीवास्तव (संपादक), urvashipatrika@gmail.com
54. साखी (त्रैमासिक), सदानंद शाही (संपादक), Shakhee@gmail.com
55. गतिमान, डॉ. मनोहर अभय (संपादक), manohar.abhay03@gmail.com
56. साहित्य यात्रा, डॉ कलानाथ मिश्र (संपादक), sahityayatra@gmail.com
57. भिंसर, विजय यादव (संपादक), vijayyadav81287@gmail.com
58. सद्भावना दर्पण, गिरीश पंकज (संपादक), girishpankaj1@gmail.com
59. सृजनलोक, संतोष श्रेयांस (संपादक), srijanlok@gmail.com
60. समय मीमांसा, अभिनव प्रकाश (संपादक), editor.samaymimansa@gmail.com
61. प्रवासी जगत, डॉ. गंगाधर वानोडे (संपादक), gwanode@gmail.com pravasijagat.khsagra17@gmail.com
62. शैक्षिक उन्मेष, प्रो. बीना शर्मा (संपादक), dr.beenasharma@gmail.com
63. पल प्रतिपल, देश निर्मोही (संपादक), editorpalpratipal@gmail.com
64. समय के साखी, आरती (संपादक), samaysakhi@hmail.in
65. समकालीन भारतीय साहित्य, ब्रजेन्द्र कुमार त्रिपाठी (संपादक), secretary@sahitya-akademi.gov.in
66. शोध दिशा, डॉ गिरिराजशरण अग्रवाल (संपादक), shodhdisha@gmail.com
67. अनभै सांचा, द्वारिका प्रसाद चारुमित्र (संपादक), anbhaya.sancha@yahoo.co.in
68. आह्वान, ahwan@ahwanmag.com, ahwan.editor@gmail.com
69. राष्ट्रकिंकर, विनोद बब्बर (संपादक), rashtrakinkar@gmail.com
70. साहित्य त्रिवेणी, कुँवर वीरसिंह मार्तण्ड (संपादक), sahityatriveni@gmail.com
71. व्यंजना, डॉ रामकृष्ण शर्मा (संपादक), shivkushwaha16@gmail.com
72. एक नयी सुबह (हिंदी त्रैमासिक), डॉ. दशरथ प्रजापति (संपादक), dasharathprajapati4@gmail.com
73. समकालीन स्पंदन, धर्मेन्द्र गुप्त 'साहिल' (संपादक), samkaleen.spandan@gmail.com
74. साहित्य संवाद , संपादक - डॉ. वेदप्रकाश, sahityasamvad1@gmail.com
75. भाषा विमर्श ( अपनी भाषा की पत्रिका), अमरनाथ (प्रधान संपादक), अरुण होता (संपादक), amarnath.cu@gmail.com
76. विश्व गाथा, पंकज त्रिवेदी (संपादक), vishwagatha@gmail.com
77. भाषिकी अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल, प्रो. रामलखन मीना (संपादक), prof.ramlakhan@gmail.com
78. समवेत, संपादक-डॉ.नवीन नंदवाना, editordeskudr@gmail.com
79. तदभव, संपादक: अखिलेश, Akhilesh_tadbhav@yahoo.com
80. रचना संसार, भारत कात्यायन (संपादक), Rachanasansar@gmail.com
81. शब्द सुमन मासिक पत्रिका, सम्पादक-डॉ रामकृष्ण लाल ' जगमग', 2015shabdsuman@gmail.com
82. अनुराग लक्ष्य, संपादक- विनोद कुमार, vinodmedia100@gmail.com
83. सरस्वती सुमन (मासिक), संपादक- आनन्दसुमन सिंह, saraswatisuman@rediffmail.com
84. आधारशिला (मासिक), संपादक- दिवाकर भट्ट, adharshila.prakashan@gmail.com, editor.adharshila@gmail.com
85. प्रेरणा-अंशु (राष्ट्रीय मासिक), संपादक- प्रताप सिंह, prernaanshu@gmail.com
86. युवादृष्टि (मासिक), संपादक- बी सी जैन, suggestion.abtyp@gmail.com, abtypyd@gmail.com
87. संवदिया(सर्जनात्मक साहित्यिक त्रैमासिकी), संपादक- अनीता पंडित, प्रधान संपादक- मांगन मिश्र'मार्तण्ड', Samvadiapatrika@yahoo.com
88. सोच विचार, संपादक-डॉ. जितेन्द्र नाथ मिश्र, sochvicharpatrika@gmail.com
89. त्रैमासिक आदिज्ञान, संपादक-जीतसिंह चौहान, Adigyaan@gmail.com
90. पतहर तिमाही, संपादक-विभूति नारायण ओझा, hindipatahar@gmail.com
91. चौराहा (अर्द्धवार्षिक), संपादक - अंजना वर्मा, anjanaverma03@gmail.com
92. निराला निकेतन पत्रिका बेला, संपादक -संजय पंकज, dr.sanjaypankaj@gmail.com
93. इंदु संचेतना(साहित्य परिक्रमा), गंगा प्रसाद शर्मा'गुण शेखर'(प्रधान संपादक),थिएन कपिंग(कार्यकारी संपादक,चीन),बिनय कुमार शुक्ल(संपादक), indusanchetana@gmail.com, indusanchetana.blogspot.in
94. समय सुरभि अनंत (त्रैमासिक ), सम्पादक- नरेन्द्र कुमार सिंह, samaysurabhianant@gmail.com
95. "औरत " मासिक पत्रिका, संपादक डॉ विधुल्लता ,भोपाल (मध्यप्रदेश), Aurat.vidhu@gmail.com
96. वार्ता वाहक-श्रीवत्स करशर्मा(संपादक), vartavahak@gmail.com,
97. नागरी संगम-डॉ हरिपाल सिंह(प्रधान संपादक), nagrilipiparishad1975@gmail.com
98. सेतु (पिट्सबर्ग से प्रकाशित), अनुराग शर्मा, setuhindi@gmail.co,http://www.setumag.com
99. स्त्री, प्रो. कुसुम कुमारी (संपादक), chitra.anshu4@gmail.com
100. चिंतन दिशा, संपादक-हृदयेश मयंक, Chintandisha@gmail.com
101. आधुनिक साहित्य, संपादक डॉ. आशीष कंधवे, aadhuniksahitya@gmail.com
102. अनभै, संपादक- डॉ.रतनकुमार पाण्डेय, anbhai@gmail.com
103. कथाबिंब - सं.डॉ.माधव सक्सेना अरविंद, kathabimb@gmail.com
104. संयोग साहित्य- सं.मुरलीधर पाण्डेय, Lordsgraphic@gmail.com
105. नई धारा – संपादक- शिवनारायण, editor@nayidhara.com
106. नया पथ- संपादक- मुरली मनोहर प्रसाद सिंह/चंचल चौहान, jlsind@gmail.com
107. जनपथ-सं. अनंत कुमार सिंह, janpathpatrika@gmail.com
108. समन्वय पूर्वोत्तर, संपादक – डॉ. ब्रिजेंद्र सिंह, samanvayapoorvoter@gmail.com
109. समन्वय दक्षिण, संपादक – डॉ. अनीता गांगुली, khshyderabad@yahoo.com
110. देशज, संपादक-अरुण शीतांश, arunsheetansh@gmail.com
111. शैक्षिक दखल, संपादक- महेश पुनेठा, punetha.mahesh@gmail.com
112. साक्षात्कार, संपादक-हरीश भटनागर, newsakshatkar@gmail.com

Friday, 20 April 2018

● डॉ शेषपालसिंह 'शेष' की चर्चित कविता ''कुकड़ूं कूं''

🌺💚❤ मुर्गा ❤💚🌺

               

       [ बालकविता ]

  लाल कलंगी  कुकड़ू - कू।
  पर  सतरंगी   कुकड़ू - कू।

  गर्दन  उठा   फुला   पाँखें,
  बल  बजरंगी कुकड़ू - कू।

  चिकने,   चमकीले,  चौड़े,
  पंख   पतंगी  कुकड़ू - कू।

  सुन्दर-लम्बी,   झुकी-उठी,
  पूँछ   दुरंगी   कुकड़ू - कू।

  पैनी   चोंच    लड़ाई   को,
  टाँगें    नंगी    कुकड़ू - कू।

  छटा   अनोखी   मुर्गे   की,
  रंग - बिरंगी   कुकड़ू - कू।

  भोर   हुआ  है, जागो  तो,
  बाँगें   जंगी   कुकड़ू - कू।

          ●●>><<●●

  सम्पर्क -● डॉ शेषपालसिंह 'शेष'                              बालाजीनगर कालोनी,
       टुण्डला रोड, आगरा-282006
       मोबाइल नं0 -- 9411839862

🌺💚❤🌿🌻🌻🌿❤💚🌺

Wednesday, 6 December 2017

कविता- बंदर एवं छाता

बंदर एवं छाता

एक बार जंगल में बच्चों,
हुआ बड़ा जगराता!
सुंदर सा दरबार लगा था,
सबके मन को भाता!

हाथी एक नगाड़ा ठोके,
तिरछी तान सुनाता!
ढेचूँ-ढेचूँ गधा रेंगता,
ऊंचे सुर में गाता!

बंदर बारिश से डरता था,
लेकर आया छाता!
भीड़ बहुत आ गई देखने,
हिरण बनी थी माता!

तभी तेज चल उठी हवाएं,
लगा सरकने छाता!
बंदर ने तो पकड़ लिया पर,
उसको कौन बचाता?

बड़ी तेज आंधी के कारण,
खत्म हुआ जगराता!
सारी चीजें यथा मिल गई,
खो गए बंदर छाता!

- शिव मोहन यादव,
ग्राम नेरा कृपालपुर,
पोस्ट गौरीकरन,
जिला कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश,
भारत.

Thursday, 9 November 2017

नमस्कार दोस्तों,
अब इस ब्लौग पर आप मेरी और देश के बाल साहित्यकारों की रचनाएं पढ सकते हैं!

Tuesday, 24 October 2017

बंदर की शादी का शोर

बाल कविता
बंदर की शादी का शोर

धमाचौकड़ी चारों ओर,
बंदर की शादी का शोर!

ढेचूँ-ढेचूँ गधा रेंकता,
घोड़ा पहुंचा लात फेंकता!
खोंखों करके आए बंदर,
बिना कार्ड घुस गई छछूंदर!
आतिशबाजी थी घनघोर!
बंदर की शादी का शोर!!

बिल्ली ने जन्म लिया मुखोटा,
पूंछ दाबकर गया बिलौटा!
भालू डमरू लेकर आया,
तब सांपों ने बीन बजाया!
उछल-उछल कर नाचे मोर!
बंदर की शादी का शोर!!

मूछ ऐंठता शेरू आया,
पत्नी और 10 बच्चे लाया!
हिरनों ने रसगुल्ले खाए,
फिर सियार ने मंतर गाए!
बंधी लोमड़ी के संग डोर!
बंदर की शादी का शोर!

शिव मोहन यादव
ग्राम नेरा कृपालपुर
पोस्ट गौरी करन,
जिला कानपुर देहात,
उत्तर प्रदेश,
भारत